इनके लिए WFH मतलब work from home नहीं work for humanity है
बेंगलुरु का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर (A Krishnakumar), विरुधुनगर जिले कई गांवों को इन दिनों एक customised equipment से disinfect कर रहा है| वो कंपनी से मिले work from home time का सही उपयोग कर रहे हैं|
40 साल के A Krishnakumar एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं| वो करियापट्टी तालुक के अपने मूल गाँव में फल, सब्जियों और साग की खेती भी करते हैं| पहले वो हर हफ्ते अपने खेतों को देखने जाते थे| लेकिन, लॉकडाउन में जब उनकी कंपनी ने work from home (WFH) किया तो उन्होंने इसका सही उपयोग करने की ठानी| और समाज के लोगों की मदद करने का फैसला किया|
A Krishnakumar उन किसानों में से हैं, जिन्हें tractor-manufacturing firm TAFE ने चुना है| ये फर्म महामारी की चपेट में आए किसानों को मुफ्त में tilling करवाती है| हाल ही में, पड़ोसी गाँव पेराली से एक Covid -19 का मामला सामने आया था|
उन्होंने local body workers को disinfection के लिए हैंड-पंप का इस्तेमाल करते देखा| तब उन्हें लगा कि वो इससे better alternative ला सकते हैं|
उन्होंने TAFE के अधिकारियों से बात की| उन्होंने A Krishnakumar को एक ट्रैक्टर और बूम स्प्रेयर (अंगूर जैसी फसलों में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए उपयोग किया जाता है) दिया| इसी से वो पिछले कुछ हफ्तों से अपने करियापट्टी ब्लॉक के गांवों में disinfectants का छिड़काव कर रहे है|
इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं : share@nekinindia.com
(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )