एक ऐसा करोड़पति जो 19 साल बाद बना पुलिस ऑफ़िसर

2001 में, एक 14 साल के लड़के Ravi Saini ने अपनी बुद्धिमत्ता से देश को प्रभावित करने के बाद एक इतिहास रचा और कौन बनेगा करोड़पति (KBC) जूनियर प्रतियोगिता में 1 करोड़ रुपये जीते थे| 19 साल बाद, उन्होंने अपनी सफलता की राह जारी रखी और अब पोरबंदर में पुलिस अधीक्षक (SP) हैं|

Ravi saini

अलवर के मूल निवासी Dr. Ravi Mohan Saini, जो अब 33 वर्षीय हैं, राजकोट में पुलिस उपायुक्त के रूप में काम करने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक, पोरबंदर के रूप में पदभार संभाल लिया है|

अपनी नई जिम्मेदारियों के बारे में बोलते हुए, उन्होंने सूत्रों को बताया कि उनकी भूमिका Covid-19 महामारी को देखते हुए पोरबंदर में लॉकडाउन का कार्यान्वयन (implementation) होगा| इसके अलावा, कानून और व्यवस्था की स्थिति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है|

Dr Ravi Mohan Saini

एक रिटायर्ड नेवी ऑफ़िसर के बेटे Ravi Saini, 10 वीं कक्षा में थे जब वे केबीसी जूनियर में दिखाई दिए, जो सबसे लोकप्रिय भारतीय रियलिटी टीवी शो में से एक था। सूत्रों के साथ 2017 के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो 1 करोड़ रुपये के विजेता थे| हालांकि, उन्हें चार साल बाद टैक्स में कटौती के बाद 69 लाख रुपये मिले|

शो के नियमों के अनुसार, विजेताओं को पुरस्कार राशि 18 वर्ष की आयु के बाद दी जाती है।

Dr Ravi Mohan Saini

Ravi Saini ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, एमबीबीएस करने के लिए जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया और जल्द ही यूपीएससी भी पास कर लिया| उनके पिता नौसेना में थे और वो उनसे प्रेरित होकर ही पुलिस बल में शामिल हुए|

इंडिया की ऐसी ही पॉजिटिव ख़बरें और वीडियो आप हमें मेल कर सकते हैं  : share@nekinindia.com

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 445 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!