CRPF का ये अफसर वास्तव में वन मैन आर्मी है

लॉकडाउन के कारण गरीब व असहायों को हो रही परेशानियों को देखते हुए उनकी मदद के लिए सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं के बाद CRPF के जवान भी सामने आये हैं| देश में कोई भी संकट हो, भारतीय सेना के जवानों ने हमेशा आगे बढ़कर सामना किया है | कोरोना महामारी के इस कठिन समय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक पद्मेश्वर दास द्वारा अपने बचत के पैसों से ज़रूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाना इसका जीता-जागता उदाहरण है|

वो दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के 48 सीआरपीएफ की एक इकाई में कार्यरत हैं और इन दिनों फिलहाल वो छुट्टी पर हैं और असम स्थित अपने गांव में हैं| उनका गांव चटांगुरी असम के मोरीगांव जिले से करीब 76 किलोमीटर की दूरी पर है|

Parmeshwar Das
Photo : crpf.gov.in

अब जब कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन को 3 मई तक आगे बढ़ा दिया गया है, तब उनके आसपास भी कई सारे लोगों के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो गया है| पद्मेश्वर दास ने इस बात को महसूस किया और ठान लिया किया कि वो ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे और उन तक राशन पहुंचाने का काम करेंगे |

इस काम के लिए वो अपने बचत के पैसों से राशन के पैकेट तैयार कर अपने गांव के गरीबों के बीच बांट रहे हैं| उनकी कोशिश है कि कोई भी इंसान भूख की वजह से अपना दम ना तोड़े| खास बात ये है कि उनके इस नेक काम में उनकी पत्नी भी बराबर साथ दे रही हैं|

Parmeshwar Das
Photo : twitter.com

सूत्रों के मुताबिक दास तीन मार्च को छुट्टी पर घर पहुंचे थे और उनके वापस लौटने से पहले ही लॉकडाउन की घोषणा हो गयी| दास कहते हैं कि चाहे जवान अकेले हो या समूह में हो उनके बल ( CRPF ) का एक ही लक्ष्य है सेवा और निष्ठा | यही कारण है कि वो लोगों की मदद कर रहे हैं|

दास के द्वारा लोगों के बीच बंट रहे राशन के पैकेट के अंदर दो किलो चावल, एक किलो आलू, तेल , नमक, प्याज और दाल जैसी ज़रूरी चीजें भरी हुई हैं| कठिन समय में अपने गांव के लोगों की दास की ये मदद उन्हें वन मैन आर्मी बनाती है| दास को उनके इस काम के लिए नेक इन इंडिया सलाम करता है|

Nek In India दुनिया का पहला ऐसा Donation Campaign लाया है, जिसमें आप अपने आस-पास की या social media पे चलने वाली positive और नेक खबर/वीडियो,  nekinindia@gmail.com पर मेल कर सकते है या हमारे whatsapp number  7217876194  पर भेज सकते है| हम वही अच्छाई अपनी website पर आपके नाम के साथ डालकर पूरी दुनिया तक पहुंचाएंगे| तो आज ही करें Donate Positive News.

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 176 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!