Puneet Gupta ने सैनिकों के लिए ढूँढा पानी बिना नहाने का तरीका

सैनिकों को लंबे समय तक ऐसी जगहों पर भी रहना पड़ता है जहां पर नहाने तक की व्यवस्था नहीं होती है| ऐसे में सवाल ये उठता है कि वो अपने शरीर को साफ कैसे रख सकते हैं| Clensta International के फाउंडर Puneet Gupta ने आर्मी के जवानों के लिए ऐसे प्रोडक्ट बनाए हैं जिनके जरिए वो बिना पानी के भी नहा सकते हैं| Clensta के water saving product बॉर्डर पर तैनात जवानों को अपने आप को साफ रखने में मदद करते हैं।

Puneet ने साल 2011 में IIM कोलकाता से एमबीए किया| उसके बाद उन्होनें चार सालों तक यूके से पढ़ाई के साथ ही डीआरडीओ और हनीवेल जैसी कंपनियों में काम किया| साल 2016 में Puneet ने ‘Clensta International’ कंपनी की शुरुआत की| जिसमें उनके दोस्तों ने भी उनकी मदद की|

Puneet Gupta
Photo : bwdisrupt.businessworld.in

भारतीय जवान जमा देने वाली सर्दी में भी बॉर्डर पर तैनात रहते हैं। ऐसे एरिया में रोज नहाना लगभग न के बराबर है। जमा देने वाली जगहों पर अपने बेस कैंप से दूर, जवान कई दिनों तक बिना नहाए और सफाई किए रहते हैं। ऐसे मामलों में कई बार उन्हें skin problems ज्यादा होती हैं।

यहां Puneet Gupta ने बिजनेस का मौका देखा और वो सबसे मुश्किल एरिया में तैनात जवानों के पास गए और उनकी समस्या को समझा। उन्होंने देखा कि ऐसे मुश्किल एरिया में तैनात जवानों के पास पानी नहीं होता और वो नहा भी नहीं पाते। वो जब बेस कैंप वापस लौटते हैं, तब अपने-आप को साफ कर पाते हैं।

Puneet Gupta
Photo : worldstartupfactory.com

जवानों की इस परेशानी ने Puneet को Clensta International शुरू करने की प्रेरणा दी। IIT दिल्ली से शुरु हुए इस कारोबार की शुरूआत 2016 में हुई और अब ये नासा में भी अपने प्रोडक्ट भेजने के लिए पिच कर रहे हैं। Clensta International को 5 लाख डॉलर की फंडिंग मिली है।

Clensta International
Photo : twitter.com

अभी कंपनी का रिसर्च सेंटर दिल्ली में ही है। वो ऐसे प्रोडक्ट बना रहे हैं जिनका इस्तेमाल बिना पानी के भी किया जा सकता है। पुनीत गुप्ता का स्टार्टअप Clensta International का फोकस ऐसे ही रोजाना की problems के solutions पर है। उन्होंने साल 2017 में सरकार और आर्मी को अपने प्रॉडक्ट्स सप्लाई करना शुरू कर दिया था|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 322 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!