21 साल के Husain ने 5000 रुपये से खड़ी की 1 करोड़ की कंपनी

आज की कहानी एक ऐसे लड़के के बारे में है, जिसने 5 हजार की इनवेस्टमेंट से एक कंपनी खड़ी कर दी| इस लड़के का नाम है Husain Saify और वो भोपाल के रहने वाले है| उन्होंने साल 2015 में एक कंपनी शुरू की, जो कि software services देती है|

उन्होनें इस कंपनी का नाम रखा ‘HackerKernel’| Husain Saify की कड़ी मेहनत और लगन से ये कंपनी चल पड़ी| सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार आज Husain का ये बिजनेस 1 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कमा रहा है| उनकी कंपनी स्टार्टअप्स और एंटरप्राइजेज के लिए मोबाइल और वेब एप्लिकेशन्स डिवेलप करने का काम करती है| उनके क्लाइंट भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों जैसे दुबई, यूएस और जापान आदि में भी हैं|

Husain Saify
Photo : yourstory.com

Husain ने बहुत छोटी उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था| उन्होंने computer applications में ग्रेजुएशन की डिग्री ली| ऐसे में उन्हें कंप्यूटर की काफी अच्छी नॉलेज थी| उनकी कंपनी में करीब 25 से 30 इंजीनियर काम करते हैं| जब उन्होंने अपना ये बिजनेस शुरू किया था उस वक्त वो 200 से ज्यादा कंपनी को अपनी services दे रहे थे| साल 2015 में उन्होंने बतौर freelance developer काम करना शुरू किया था|

आपको जानकार हैरानी होगी, लेकिन ये सच है वो freelance काम सिर्फ इसलिए करते थे ताकि वो खुद ही इंटरनेट का बिल दे सकें| Husain 12 साल की उम्र से ही खुद से ही C++ और HTML सीख रहे हैं|

Husain Saify
Photo : linkedin.com

इसके बाद उन्हें प्रोफेशनल एरिया में काम करने का मौका मिला| जहां उनके पास एक लोकल ब्रैंड की e-commerce website बनाने का ऑफर आया और इसके बाद Husain ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा| उन्होंने बताया कि उनका पहला क्लाइंट एक लोकल फ़ास्ट-फ़ूड ब्रैंड था, जो बढ़िया बर्गर बनाता था और उसे इंटरनेट की ज़्यादा जानकारी नहीं थी| Husain को उस वक्त एक वेबसाइट बनाने के 5 हजार रुपये मिले| जिसके बाद उन्होंने इन्हीं पैसों से अपनी बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचा और कुछ दिनों बाद ही बिज़्नेस शुरू कर दिया|

Husain Saify
Photo : indiatimes.com

Husain Saify के पिता की जूतों की दुकान है, जिसमें वो कोडिंग सीखा करते थे| उन्होंने बताया पिता की दुकान में ही स्क्रिप्ट और android developmnet के बारे में पढ़ना शुरू किया था| फिर प्रोग्रामिंग पर blog लिखना और यूट्यूब विडियो बनाना भी शुरू कर दिया और धीरे-धीरे ये काम समझ में आ गया और साल 2015 में उन्होनें खुद का बिजनेस खोल लिया| उनकी कंपनी को 3 साल हो गए हैं और कंपनी का रेवेन्यू करीब 1 करोड़ पहुंच गया है| आज हुसैन 21 साल के हैं|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 496 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: