Tanya Sanyal ने जोड़ा महिलाओं की शान में एक और सितारा

चाहे आसमान की सीमाओं को पार करके अन्तरिक्ष मे जाना हो या एवरेस्ट की गगनचुंबी चोटी पर फतेह पाना | चाहे वो देश के सबसे बड़े प्रशासनिक पद आई. ए. एस की परीक्षा मे अव्वल आना हो या अंतराष्ट्रीय स्तर पर ओलिम्पिक खेलों मे देश के लिए पदक जीतना | अब शायद ही कोई ऐसा काम, कोई ऐसा क्षेत्र बचा हो, जहां महिलाओं ने अपना लोहा ना मनवाया हो | एक वक़्त था जब महिला सशक्तिकरण के लिए चलाये जाने वाले तमाम अभियानों के बावजूद जमीनी स्तर पर कुछ भी देखने को नहीं मिलता था और आज ऐसा वक़्त आ गया है जहाँ महिलाएं हर क्षेत्र मे अपना परचम लहरा रही हैं |

Tanya Sanyal
Photo : newsbharati.com

महिलाओं की शान मे ऐसा ही एक और सितारा जोड़ा है कलकत्ता की Tanya Sanyal ने | Tanya का चयन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए पहली महिला Firefighter के तौर पर हुआ है |आपको बता दें कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सिर्फ पुरुष Firefighters के लिए ही पद हुआ करते थे और वर्तमान मे इस पद पर 3310 लोग कार्यरत हैं |

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के Chairman गुरूप्रसाद मोहपात्रा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि देश भर में नए एयरपोर्ट के परिचालन होने से कार्यबल में कमी आ रही थी, जिसे देखते हुए महिलाओं को भी अब कार्यबल मे शामिल करने के लिए उनकी भर्ती को लेकर नियमों में बदलाव किये गए जिसके बाद Tanya Sanyal का चयन पहली महिला Firefighter के तौर पर हुआ |

Tanya Sanyal
Photo : rapidleaks.com

Tanya के पास Masters in Botany की डिग्री है, जिस से पता चलता है कि वो पढ़ाई में भी बहुत ही अच्छी हैं | बहरहाल, उनका चयन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पूर्वी क्षेत्र के लिए हुआ है जिसके तहत कलकत्ता, पटना, भुवनेश्वर, रांची, गया और रायपुर के एयरपोर्ट आते हैं | अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद Tanya इनमें से किसी एक एयरपोर्ट पर कमान संभालेंगी |

Tanya Sanyal ने एक वक्तव्य मे कहा कि वो हमेशा से ही कुछ अलग करना चाहती थी और वो बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रही हैं अपनी इस उपलब्धि पर | साथ ही उन्होने यह भी कहा कि उन्हे उनके परिवार का भी पूरा साथ मिला यहाँ तक पहुँचने मे |

Tanya Sanyal
Photo : internet

हमे गर्व है Tanya Sanyal की उपलब्धि पर और हम उम्मीद करते हैं कि ऐसी और भी कई Tanya आने वाले वक़्त मे भी आगे आयें | Well done Tanya.

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 435 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: