Lt. Rahul Dalal के साहसिक कदम ने बचाई एक बैंक मैनेजर की जान

महाराष्ट्र के 28 साल के एक बैंक मैनेजर की हनीमून यात्रा त्रासदी में तब्दील हो गई होती, लेकिन दक्षिणी नौसेना कमान के Lt. Rahul Dalal के समय पर साहसिक कदम लेने से शुक्रवार शाम को वेपीन बीच पर एक जान बचा ली गयी|

Lt. Rahul Dalal
Photo : thestatesman.com

अहमदनगर के बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक दिलीप कुमार और उनकी पत्नी राजकुमारी, जिनकी शादी आठ महीने पहले हुई थी, को केरल में अपना हनीमून बिताना था। जैसा कि प्लान बनाया गया था, कुमार शुक्रवार सुबह कोच्चि पहुंचे और हैदराबाद में अपनी पत्नी के लिए इंतजार किया, जो शनिवार शाम की फ्लाइट से यहां पहुंचने वाली थी।

यह घटना तब हुई जब कुमार, जिन्होनें एमजी रोड पर एक होटल में चेक-इन किया था, शुक्रवार को दोपहर करीब 3.30 बजे वेपेन बीच पर समुद्र में नहाने के लिए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार कुमार लहरों में बह गए, ये देखते हुए वहां भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन कोई भी उनकी मदद करने के लिए आगे नहीं गया क्योंकि बहुत ऊँची-ऊँची लहरें उठ रहीं थीं|

तब एक नौसेना अधिकारी, जिन्हें बाद में नौसेना द्वारा Lt. Rahul Dalal के रूप में पहचाना गया, जो अपनी पत्नी के साथ समुद्र किनारे घूमने गए थे, लगभग 4.10 बजे घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि एक आदमी पानी में संघर्ष कर रहा था, तैर नहीं पा रहा था और मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश कर रहा था। दलाल ने तुरंत जवाब दिया और कुछ ही मिनटों में पीड़ित तक पहुंच गए। दक्षिणी नौसेना कमान के एक अधिकारी ने बताया कि आईएनएस सतलज में एक नेविगेटिंग ऑफिसर और एक अच्छे तैराक Lt. Dalal को लगभग 20 से 25 मिनट का समय लगा, क्योंकि पानी का प्रभाव बहुत तेज था|

Lt. Rahul Dalal
Photo : ssbcrack.com

साथ ही अधिकारी ने भी बताया कि जब कुमार को किनारे पर लाया गया तो उनकी साँसें रुकी हुयी थीं| जब उनका मुँह खोला गया तो कुछ समुद्री घास उनके एयर पैसेज को ब्लॉक कर रही थी| Lt. Rahul Dalal ने उनका गाला साफ़ कर तुरंत कुमार को कार्डिओ पल्मोनरी रिसकिटशन (CPR) दिया, जिससे तुरंत उनकी साँसें वापिस आ गयीं| इसी बीच पुलिस को सूचित कर, कुमार को एक निजी सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहाँ से शनिवार रात २ बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया|

कुमार, जिन्होनें अपने सारे प्लान कैंसिल कर दिए और शनिवार सुबह अपनी पत्नी से मिलने के लिए हैदराबाद रवाना हो गए, ने बाद में सूत्रों से कहा कि वो इस घटना को कभी नहीं भूलेंगे। उन्हें बचाने के लिए उन्होंने Lt. Rahul Dalal को धन्यवाद भी दिया।

साथ ही कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती है और उन्होंने अभी अपना जीवन शुरू किया है। उनकी मच-अवेटेड हनीमून ट्रिप दुखद हो सकती थी अगर Lt. Rahul Dalal उन्हें बचाने के लिए नहीं आते तो। वो घटना के बाद उनसे नहीं मिल पाए, लेकिन वो व्यक्तिगत रूप से उनका धन्यवाद करने का इंतजार कर रहे हैं|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 426 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: