Hina Jaiswal बनी IAF की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर

भारतीय वायु सेना को Hina Jaiswal के तौर पर उसकी पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर मिल गई है। लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बन गई हैं। पहले ये पद पुरुषों के पास ही था।

पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट Hina जनवरी 2015 में इंजीनियरिंग ब्रांच में कमीशंड हुई थीं। उन्होंने बीते शुक्रवार को अपना कोर्स पूरा किया। हिना ऑपरेशनल हेलीकॉप्टर यूनिट में अपनी सेवा देंगी। मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक़, फ्लाइट लेफ्टिनेंट Hina Jaiswal ने येलाहांका वायु सेना स्टेशन में कोर्स पूरा करने के बाद पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनकर इतिहास रच दिया है|

Flight Lieutenant Hina Jaiswal
Photo : dailyexcelsior.com

Hina Jaiswal साल 2014 में फ्लाइट इंजीनियर के कोर्स के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने ये कोर्स आईएएफ की इंजीनियरिंग ब्रांच में 5 जनवरी, 2015 को शुरू किया था।

इससे पहले Hina ने एयर मिसाइल स्क्वॉड्रन के लिए फ्रंटलाइन सरफेस में चीफ ऑफ फायरिंग टीम और बैट्री कमांडर के तौर पर काम किया था। उन्होंने छह महीने तक सख्त प्रशिक्षण लिया, ऐसा ही प्रशिक्षण पुरूषों को भी दिया जाता है।

मूल रूप से चंडीगढ़ की Hina Jaiswal ने पंजाब यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है| उनके माता-पिता डीके जायसवाल और अनिता जायसवाल का कहना है कि अब सपना पूरा हो गया है। उनका कहना है कि बचपन से ही उनकी बेटी सैनिकों की यूनिफॉर्म पहनती थी। अब Hina का सपना पूरा हो गया है।

Flight Lieutenant Hina Jaiswal
Photo : ndtv.com

फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर Hina, जरुरत पड़ने पर सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली ऊंचाइयों से अंडमान के सागर में वायु सेना की ऑपरेशनल हेलीकॉप्टर यूनिट्स पर अपनी सेवा देंगी|

Hina ने कहा कि वो विमानन में अपने काम को लेकर उत्साहित हैं और काम के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार हैं|

पुरुष सैनिकों की अधिकता वाली फ्लाइट इंजीनियर ब्रांच को 2018 में महिला अधिकारियों के लिए भी खोल दिया गया था|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 649 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: