बुज़ुर्ग Vijayan और Mohana ने चाय बेचकर पूरा किया अपना सपना
किसी ने सही कहा है मंज़िल उन्ही को मिलती है जिनके सपनो में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है| जी हाँ, इस बात को सच किया है महाराष्ट्र में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति (Vijayan और Mohana) ने, जिन्होनें पूरी दुनिया घूमने का सपना देखा,लेकिन आर्थिक तंगी आड़े आ गयी| यद्पि,उन लोगों ने हार नहीं मानी और एक चाय की दूकान खोल ली|
लेकिन , अब 70 साल का ये दंपत्ति (Vijayan और Mohana), उम्र के इस पड़ाव में दुनिया घूमने का अपना सपना पूरा कर रहा है| इस कपल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो लाखों लोग उनके फैन हो गए और हाल ही में उनकी लम्बी फैन-लिस्ट में उद्योगपति आनंद महिंद्रा का नाम भी जुड़ गया है|
हाल में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने इस दम्पति का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए उन्हें गिफ्ट देने के आईडिया के बारे में पूछा था| उनके इस विचार पर ट्विटर यूज़र्स ने भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दी और साथ ही बायोकॉन इंडस्ट्री की अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ ने भी आनंद महिंद्रा की सोच से इत्तेफ़ाक़ जताया|
आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट पर लिखते हुए कहा की बेशक ये दंपत्ति फोर्ब्स रिच लिस्ट में शामिल नहीं हैं, लेकिन उनके विचार से ये देश के सबसे धनि लोगों में से हैं| इनकी असल पूंजी जीवन के प्रति इनकी सोच है| साथ ही उन्होंने ये भी लिखा की वो जब भी कोच्चि जाएंगे, तो इस दंपत्ति से जरूर मुलाक़ात करेंगे|
आपको बता दें कि Vijayan और Mohana की कोच्चि में श्री बालाजी नाम की चाय की दूकान है| इस दूकान से होने वाली इनकम और बैंक से लोन लेकर इस दंपत्ति ने २० देशों की यात्रा की है| आनंद ने एक और ट्वीट कर इस दंपत्ति के लिए बेहतरीन गिफ्ट का सुझाव भी दिया| उन्होंने लिखा, अगर हम इनकी शादी की तारीख का पता लगाकर इन्हें क्राउडसोर्सिंग से राशि इक्कठा कर अगली यात्रा के लिए धन उपलब्ध करा दें, तो कैसा रहेगा?
(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )