डॉक्टर ने सैनिकों के लिए लिखा ख़ूबसूरत संदेश
हमारी सीमाओं पर सैनिकों को किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, इसलिए हम उनके लिए जो भी करें कम है| अपने घर से दूर रहकर हमारे सैनिक सीमाओं पर कड़ी चुनौतियों और अकेलेपन का सामना करते हैं| ऐसे में हर देशवासियों को उनके लिए अपने-अपने स्तर पर कुछ ना कुछ ज़रूर करना चाहिए| उत्तर प्रदेश के लखनऊ के Dr. Ajay Chaudhary ने भी इन सैनिकों के लिए कुछ ख़ास किया है| उन्होनें अपने क्लिनिक के बाहर एक नोटीस बोर्ड लगाया है, जिसमें बहुत ही खूबसूरत संदेश लिखा है|
आमतौर पर किसी भी डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर नोटीस बोर्ड पर नियम की लिस्ट ही लिखी होती है, जैसे कि अपनी बारी का इंतज़ार करें, जुटे-चप्पल बाहर खोलें, शोर ना करें आदि| लेकिन लखनऊ के Dr. Ajay Chaudhary के क्लिनिक के बाहर कुछ ऐसा लिखा है, जिसे पढ़कर हर किसी हिन्दुस्तानी को गर्व महसूस होगा|
लखनऊ के गोमतीनगर के Dr. Chaudhary के क्लिनिक के बाहर लिखा है ‘यहाँ फ़ौजियों को परामर्श शुल्क (consultancy fees) देने की ज़रूरत नहीं है| आप हमारी फीस बॉर्डर पर दे चुके हैं| कृपया आईडी कार्ड साथ लाएं| धन्यवाद|’ ये मेसेज सोशियल मीडीया पर इन दिनों खूब वाइरल हो रहा है और लोग डॉक्टर साहब की खूब तारीफ़ भी कर रहे हैं|
इस मामले में मीडीया से बात करते हुए Dr. Chaudhary ने कहा कि ये उनकी तरफ से फ़ौजी भाइयों को सम्मान देने का तरीका है| सेना से उनका रिश्ता काफ़ी पुराना है| असल में, उनके पिता आर्मी में थे और भाई भी इंडियन नेवी में कमांडर के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं|
रिपोर्ट के अनुसार Dr. Chaudhary खुद भी आर्मी जाय्न करना चाहते थे, लेकिन वो एनडीए का एग्ज़ॅम पास नहीं कर पाए| इसके बाद उन्होनें डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और गैस्ट्रो स्पेशलिस्ट बन गये| Dr. Ajay Chaudhary को उनके इस जेस्चर के लिए हाल ही में मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी की ओर से मेजर जनरल डीएस भाकूनी ने सम्मानित किया है|
(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )