भूख और कुपोषण से लड़ते हैं Ankit Kawatra के ये hunger heroes

दुनिया में एक अरब से भी ज़्यादा लोग भूख की समस्या से घिरे हुए हैं| अपने नागरिकों को पर्याप्त भोजन उपलब्ध करवाने वाले देशों के लिए जारी एक सर्वे में भारत 119 देशों की सूची में 100वें नंबर पर है| ये रैंकिंग इसलिए भी सर्मनाक है क्योंकि नेपाल, बांग्लादेश, इराक़ और उत्तर कोरीया जैसे देश भी हमसे पीछे हैं| भारत में अब भी कुपौशण और भुखमरी की समस्या है|

Ankit Kawatra
Photo : atlasofthefuture.org

इन आँकड़ों ने दिल्ली के रहने वाले Ankit Kawatra को अंदर तक झांकझोर कर रख दिया और उन्होनें भूख के खिलाफ इस लड़ाई को ही अपना मिशन बना लिया| एक शादी में उन्हें खाने की बर्बादी देखकर, इसे ज़रूरतमंद लोगों के लिए इस्तेमाल करने का आइडिया आया| और तभी Ankit ने अपनी कॉर्पोरेट जॉब छोड़ इस बर्बादी को रोकने का फ़ैसला कर लिया|

Ankit Kawatra
Photo : developmentnews.in

Ankit Kawatra ने सबसे पहले फीडिंग इंडिया नाम से एक NGO की शुरूवात की| उनकी ये संस्था, भूख, कुपोषण और बड़े-बड़े सोशियल इवेंट्स में होने वाले खाने की बर्बादी को रोकने का काम करती है| ‘Hunger Heroes’ के नाम से देश के 65 शहरों में करीब साड़े आठ हज़ार volunteers इस काम में दिन-रात लगे हुए हैं| ये वॉलंटियर्स खुद ही अपने बर्तनों में बचा हुआ साफ़ ख़ाना, देने वाले के घर से लाकर उसे ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचाते हैं|

Ankit Kawatra
Photo : milaap.org

2014 में केवल 5 लोगों के साथ शुरू होने के बाद, फीडिंग इंडिया वर्तमान , जिसमें 4,500 volunteers ने अतिरिक्त भोजन बचाकर जरूरतमंदों को 8 मिलियन भोजन की सेवा अभी तक की है। Ankit को hunger और malnutrition जैसी गंभीर समस्या के लिए काम करने के लिए 2017 में Young Leaders Award से भी नवाज़ा जा चुका है|

Ankit Kawatra
Photo : milaap.org

Nek In India सलाम करता है Ankit Kawatra और उनके साथ काम कर रहे हर इंसान को जो देश के ज़रूरतमंद लोगों की ज़िंदगियाँ संवार रहे हैं|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 327 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: