4 साल के Ayan Gogoi बने भारत के सबसे youngest author

अमिताव घोष, विक्रम सेठ, अरुंदती रॉय, अमीश त्रिपाठी और चेतन भगत, इन सभी महानुभावों का नाम तो आपने ज़रूर सुना होगा। अगर आप पढ़ने के शौकीन हैं तो कभी ना कभी आपने इनमे से किसी ना किसी का कुछ ना कुछ लिखा हुआ भी ज़रूर पढ़ा होगा। अजी जो समझ गए हैं, उनको सलाम और आज की हमारी नेक कहानी पढ़ने के लिए अपनी हाज़िरी लगाने का बहुत शुक्रियाँ, और जो अभी तक नहीं समझे हैं, उनको बता देते हैं कि ये सब के सब लेखक हैं, भारतीय लेखक, जो अंग्रेज़ी में लिखते हैं।

अब आप सोचेंगे ये अचानक हमें क्या हो गया है कि लगे अंग्रेज़ी के लेखकों का ज़िक्र करने। चिंता ना करें, हुआ कुछ भी नहीं है, बस होश थोड़ा सा उड़े हुए हैं, क्यूंकी आज की हमारी नेक कहानी के नायक एक लेखक ही हैं। जब आपको इनके बारे में और पता चलेगा तो एक बात तो पक्की है, और वो ये कि आप भी वही कहेंगे जो इनके बारे मे पता चलने पर मैंने कहा था। अरे भैया यह तो कमाल ही कर दिया। चलिये, अब भूमिका बंधन बहुत हुआ, आपका परिचय करवा ही देते हैं आज के नेक नायक से।

Ayan Gogoi Gohain
Photo : entertales.com

नाम है जी इनका Ayan Gogoi Gohain और उम्र है साहब की सिर्फ 4 साल। अब आप सोचेंगे की इस चार साल के बच्चे ने ऐसा क्या कर दिया है की इनकी तारीफ मे कसीदे पढे जा रहे हैं। तो जनाब जो हैं, वो भारत के सबसे कम उम्र के लेखक हैं। अजी हाँ, मज़ाक कतई नहीं कर रहे हैं, सिर्फ 4 साल की छोटी सी उम्र में Ayan ने पूरी की पूरी किताब लिख डाली है। Ayan Gogoi का ये रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। Ayan जो हैं, वो रोजमर्रा की चीजों के बारे में लिखते हैं जो भी उत्सुकता होती है उसके बारे बयान करते हैं।

Ayan Gogoi Gohain
Photo : m.dailyhunt.in

Honeycomb नाम की जो उनकी किताब जनवरी 2018 में छपी थी, उसमे जो उनका विवरण दिया गया है उसमें लिखा है कि Ayan ने 1 साल की उम्र में ही पेंटिंग करनी शुरू कर दी थी और जब वो 3 साल के हुए तब तक वह अपने आप ही की पूरी कहानी लिख डालते थे। Ayan अपने दादाजी के साथ रहते हैं और उन्हें अपना बेस्ट फ्रेंड मानते हैं। वह योगा करते हैं। उन्हें कार्टून देखना पसंद है। वह बैडमिंटन और फुटबाल भी खेलते हैं। इतने में भी रुकने नहीं हैं ये, क्यूंकी Ayan Gogoi गार्डनिंग भी करते हैं।

Ayan Gogoi Gohain
Photo : youtube.com

Ayan Gogoi की किताब की तारीफ कवि और लेखक दिलीप मोहपात्रा ने भी की है। भाई वाह Ayan, आपके बारे मे जान कर तो सच में मजा ही आ गया बस। हम उम्मीद करते हैं की Ayan अपनी ज़िंदगी में सफलता प्राप्त करें। नेक इन इंडिया की पूरी टीम की तरफ से हम उन्हे बहुत बधाई देते हैं और उनके सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं।

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 443 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: