Divyansha Mirchandani, Taekwondo में बनी देश की youngest black-belt

पांच साल की उम्र में, जब बाक़ि लड़कियां गुडियों के साथ खेल रही थीं और रेत महल बना रही थीं, Divyansha Mirchandani दिन में चार घंटे ट्रैनिंग ले रही थीं। उनकी इसी कड़ी मेहनत ने उन्हें भारत में, Taekwondo में उन्हें youngest black-belt awardee बना दिया है|

जयपुर की रहने वाली Divyansha Mirchandani तीन साल की थी, जब उन्होंने practice शुरू की और कई state, national और international medals जीते। इस खेल के प्रति उनके dedication से उन्हें इस छोटी उम्र में black belt हासिल हुई और उनका नाम India Book of Records में दर्ज़ हो गया है|

Divyansha Mirchandani

Divyansha की चाची निकिता मिर्चंदानी ने कहा कि वो हमेशा action movies का शौक रखती थी| वो अपनी उम्र की लड़कियों से अलग है। वह अपने बालों को बड़ा नहीं करती है और girly dresses पहनने से नफरत करती है। वो एक tomboy है। लेकिन उन लोगों को उसकी achievements पर गर्व है| निकिता ने कहा कि उसके dedication की वजह से ही वो ये सब हासिल कर पाई है।

खेलों में उनकी दिलचस्पी ने उनके academic performance को भी प्रभावित नहीं किया है। खेल में medals जीतने में busy होने के साथ-साथ, वो एक brilliant student भी है| वह पहले अपने स्कूल में first आई और हाल ही में ब्रिटिश काउंसिल द्वारा organised English Olympiad में उन्होनें gold medal जीता है|

Divyansha Mirchandani

Olympiad में दुनिया भर के 1400 शहरों से लगभग 42,800 स्कूलों ने participate किया था| Competitors को Olympiad में किसी भी level के difficult questions का answer देना पड़ता है और अपने से उम्र में काफ़ी बड़े, हज़ारों बच्चों में Divyansha first आई|

पढ़ाई और स्पोर्ट्स को एक साथ वक़्त देना जादू नहीं है, लेकिन वो आसानी से सब कुछ संभाल लेती हैं|

उनके future plans के बारे में पूछे जाने पर, Divyansha Mirchandani ने कहा कि वो law की पढ़ाई करना चाहती हैं और judge बनना चाहती हैं। उन्होनें कहा कि वो हमेशा judge बनने और अपने देश की सेवा करने में दिलचस्पी रखती हैं| लेकिन इस जादुई-बच्ची ने ये भी कहा कि पढ़ाई और स्पोर्ट्स के बीच choice करने में वो अभी sure नहीं है|

#NekInIndia

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Facebook Comments
(Visited 602 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: