रेप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए Seenu ने बनाई Rape Proof Panty
देश में लड़कियों के साथ होने वाली रेप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए 19 साल की Seenu ने एक अद्भुत तकनीक तैयार की है|
Seenu ने एक ऐसी Rape Proof Panty बनाई है, जो रेप जैसी घटनाओं को रोकने में काफ़ी असरदार है| यह pantie पूरी तरह electronic technique से बनाई गयी है| इसमें एक ऐसा smartlock लगा है, जो सिर्फ़ password से ही खुलता है|
साथ ही इसे पहनने वाली महिला की location बताने के लिए इसमें GPRS System भी लगा है, जिससे घटनास्थल पर हो रही बातचीत का audio भी रेकॉर्ड किया जा सकता है|
यह Rape Proof Panty, bladeproof कपड़े की बनी है, जिसकी वजह से इसे किसी भी चाकू या धारदार हथियार से काटा या जलाया नहीं जा सकता है| इसमें एक panic button भी लगा हुआ है, जिसे दबाने पर 100 या 1090 पर automatic call चली जाएगी और GPRS system की मदद से police आसानी से घटनास्थल पर पहुँच सकती है|
B.Sc 3rd year में पढ़ने वाली Seenu, भारत में लड़कियों और महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनाओं से काफ़ी चिंतित थी और एक दिन जब उसने 7 साल की बच्ची के साथ रेप और गला घोंट कर हत्या होने की बात सुनी तो वह बिल्कुल सन्न रह गयी| इसी घटना के बाद उन्होनें लड़कियों और महिलाओं को ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए इस model पर काम शुरू किया| रिपोर्ट के मुताबिक इस Rape Proof Panty को बनाने में Rs.5000 का खर्च आया है| उनके इस काम को केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री मेनका गांधी ने भी सराहा है|
Seenu इस तरह के अन्य models पर भी काम कर रही है, जिससे समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में आम लोगों की मदद हो सके| फिलहाल वह रेल accidents को रोकने के लिए एक ऐसे device पर काम कर रही है जिसकी मदद से रेल accidents में कमी लाई जा सकती है|