साइकल चलाकर women’s empowerment को बड़ावा दे रही हैं ये लड़कियाँ

दो साल पहले महज 15 वर्षीय Harsha Mishra अपने माता-पिता के साथ झगड़े के बाद पटना में उसके घर से दिल्ली पहुँची| वह राजधानी में बस एक दो घंटे रही| आनंद विहार में स्टेशन पर प्लेटफार्म पर उसे रोते देखकर एक दयालु आदमी ने उसके लौटने के लिए उसे टिकट खरीद कर दिया|

Harsha Mishra and Savitri Murmu
Photo : ntdin.tv

मिश्रा शहर में वापस आई है| लेकिन इस बार उसकी ये ट्रिप किसी लड़ाई-झगड़े नहीं बल्कि किसी और वजह से है| और इस बार वह किसी ट्रेन से नहीं बल्कि साइकल से आई है| अपनी झारखंड की 21 साल की दोस्त Savitri Murmu के साथ, 17 साल की यह लड़की Unity in Diversity और Women’s Empowerment का संदेश फैलाने के लिए भारत भर में 24,000 km साइकलिंग कर रही हैं|
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से होकर 4,000 km पैदल चलकर नवंबर के बाद से दो लड़कियां दिल्ली के बाद अपना अभियान शुरू कर चुकी हैं|

women's empowerment
Photo : ntdin.tv

अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए Mishra ने कहा कि जून में वह एक cyclist से मिली थी, जिसने 12,000km की यात्रा की थी, हलाकि वह पूरे भारत में नहीं घूमी| Mishra ने सोचा कि वह उस मुकाम को पा सकती है जो वो cyclist पूरा नहीं कर पाई थी| लेकिन माता-पिता की सहमति होना एक बड़ी समस्या थी| इस NCC cadet के पिता, जो कि गाँव के पुजारी हैं, को मनाने के लिए बिहार-झारखंड इलाक़े के additional director general of NCC खुद उनके पास गये| ADG ने भी Mishra को सलाह दी कि वह अकेले ride न करें बल्कि कोई partner ढूँढे| इसलिए Mishra ने Murmu को contact किया, जो कि आदिवासी लड़की है और कई बार मिश्रा को NCC camps में मिली थी|

Harsha Mishra and Savitri Murmu
Photo : timesofindia.indiatimes.com

पहली बार घर से अकेले निकली Murmu बस से पटना पहुँची, जहाँ Mishra उसका इंतज़ार कर रही थी| उसके बाद दोनों ने अपने expedition के लिए fund ढूँढना शुरू किया| और आख़िरकार उनको एक ऐसी firm मिल गयी जो उनकी ट्रिप का पूरा खर्चा उठाने को तैयार हो गयी लेकिन इस सर्त पर कि किसी भी दुर्घटना में कंपनी ज़िम्मेदार नहीं होगी|

Harsha Mishra and Savitri Murmu
Photo : ntdin.tv

कभी एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे इन दोनों लोगों को इस ट्रिप ने best friend बना दिया| Murmu ने कहा कि जैसे ही ये expedition ख़त्म होगा, वो और adventures ढुंडेगी| Harsha, जिसको कि exams बहुत गंदे लगते हैं का सपना IPS officer बनने का है| जो काम ये लड़कियाँ कर रही हैं, निश्चित ही वह बाकी लड़कियों को प्रेरणा देगा और उन्हें उनके सपने देखने की हिम्मत मिलेगी|

Facebook Comments
(Visited 950 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: