70 साल के रिटाइर्ड फ़ौजी ने सेब का बागान बना Uttarakhand से रोका पलायन

Uttarakhand में जिस तरह दिन-ब-दिन पलायन हो रहा है, वैसे-वैसे यहाँ के गाँव खाली होते जा रहे हैं| सरकार तो पलायन रोकने की बात कर ही रही है लेकिन कोई है जिसने ये जिम्मा खुद उठाया है| इस रिटाइर्ड फ़ौजी ने गाँव में रहकर रोज़गार को बड़ावा दिया है|
इस रिटाइर्ड फ़ौजी ने नीति घाटी में सेब का उत्पादन शुरू किया है| इससे लोगों के लिए घर बैठे ही रोज़गार के कई रास्ते खुल गये हैं| राज्य में बिक्री की सही व्यवस्था ना होने की वज़ह से फ़ौजी दादा खुद के resources की मदद से दूसरे राज्यों में सेब भेजते हैं| चमोली district के retired फ़ौजी Indra Singh Bisht आज लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं| पलायन रोककर उन्होनें एक बहुत बड़ा और सफ़ल कदम उठाया है|


Chamoli district भारत-तिब्बत-चीन सीमा से लगा हुआ है और दूसरा कोई भी देश कोई गतिविधि करे तो गाँव के लोगों को ही सबसे पहले पता चलता है| लेकिन दुख की बात है कि गाँवों से पलायन बड़ रहा है| गाँव के लोग नौकरी की तलाश में सहरों की ओर जा रहे हैं| ऐसे वक़्त में Chamoli, Uttarakhand के Indra Singh ने सेब का उत्पादन कर रोज़गार के रास्ते खोल, लोगों का पलायन रोक एक बड़ा कदम उठाया है|
Indra Singh Bisht 80’s में retired हुए थे| रिटाइयर्मेंट के बाद भी उन्हें पूर्व फ़ौजी कोटे से नौकरी मिल रही थी| लेकिन Indra Singh ने नौकरी करने की बजाय घर पर ही नौकरी देने की ठान ली| 1983 में हिमाचल गये Indra को वहाँ के सेबों के बागानों ने बहुत प्रभावित किया और उन्होनें सेब का उत्पादन करना का मन बना लिया|

Uttarakhand
Photo : jagran.com

वापिस आने के बाद Indra ने 50 नाली ज़मीन पर सेब के पेड़ लगाए और 1990 में उनकी मेहनत रंग लाई| उन्होनें इन सेबों को सबसे पहले local market में बेचा और धीरे-धीरे देहरादून, सहारनपुर, दिल्ली की मंडियों तक वो सेब पहुँचाने लगे| आज वह हर साल अकेले ही करीब 100 Quintals सेबों का उत्पादन करते हैं| उनके हर साल की कमाई 8 से 10 लाख रुपये की है| फौजी दादा के बगीचे में Delicious, Royal delicious, Golden delicious, Rymer जैसी प्रजातियों के सेब हैं|

Facebook Comments
(Visited 452 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: