यह Mathematics teacher नदी तैर कर जाता है school पढ़ाने

Mathematics के टीचर A.T. Abdul Malik ने टीचिंग के इतिहास में एक नया नाम जोड़ दिया है| वक़्त पर स्कूल पहुँचने के लिए वह हर रोज़ Kadalundipuzha नदी तैर कर जाते हैं|
मंजेरी के पास Anakkayam panchayat के Perumbalam गाँव के लोगों के लिए भले ही यह सिर्फ़ एक रोमांचक बात हो, लेकिन पढ़ाई का महत्व समझने वाले और उसको आगे ले जाने वालों के लिए यह प्रेरणादायक है|

A.T.Abdul Malik
Source : rediff.com

वह नदी पार कर के रोज़ एक घंटे का समय और 30रु. बचाते हैं| अपने घर से नदी तक पहुँचने में उन्हें 10मिनट का समय लगता है| 3मिनट नदी तैरने के बाद वह AMLP School, Padinjattumuri पहुँचते हैं, जहाँ वह 1992 से पढ़ा रहे हैं| 40 साल के Malik का कहना है कि उन्हें तैराकी बहुत पसंद है| गर्मियों में वह घुटनों के उपर तक भरे पानी में चलकर जाते हैं, जबकि सर्दियों में वह तैरने के लिए हवा-भरे-ट्यूब का इस्तेमाल करते हैं| नदी के भरे होने पर भी Mr.Malik को नदी पार करने में कोई तकलीफ़ नहीं होती है|
Malik के कहना है कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो वह 2 bus पकड़ने के बाद 2kilometre पैदल चलकर स्कूल पहुँचते| बचपन में वह हमेशा स्कूल late पहुँचने की वज़ह से मास्टर जी की फटकार खाते थे| लेकिन जब उन्होनें तैरना सीख लिया उसके बाद से उनका बहुत सा समय भी बचने लगा और वह कभी late नहीं हुए|

A.T.Abdul Malik
Source : rediff.com

शुरूवात में लोग उन्हें बस देखने आते थे| लेकिन Malik का यह कदम अब उनके लिए कोई मामूली बात नहीं है| जो लोग उन्हें हमेशा देखते हैं, उनके लिए तो Malik का नदी को पार करना अब एक time indicator बन चुका है|
Mr.Malik अपना bouy नदी किनारे बने एक घर में रखकर जाते हैं| ट्यूब के साथ नदी में जाने से पहले वह अपनी ड्रेस और पर्सनल सामान एक प्लास्टिक बैग में डाल लेते हैं| वह 50मीटर तैरने के बाद दूसरी तरफ़ के किनारे पर पहुँचते हैं|

A.T.Abdul Malik
Source : ytimg.com

Mr. का कहना है कि उन्हें बचपन से ही तैराकी का शौक है| इस idea का पूरा credit वह अपने colleague K.M. Baputty को देते हैं| चाहे कोई हड़ताल हो या स्ट्राइक उन्होनें आज तक कोई भी working day skip नहीं किया है| उनका मानना है कि regular swimming उनकी सेहत बनाए रखती है| शुरूवात में उनकी family और दोस्त उनको इसके लिए माना करते थे, लेकिन अब वही लोग Malik को इसके लिए encourage करते हैं| वह स्कूल के बच्चों को swimming भी सिखाते हैं|

Facebook Comments
(Visited 518 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: