Kashmir के Dr. Asif Iqbal ने Govt. Job छोड़ शुरू किया ग़रीबों के लिए free clinic

एक वक़्त था जब लोग डॉक्टर को भगवान समझते थे| लेकिन जैसे-जैसे लोग profession के नाम पर अपना फ़ायदा देखने लगे हैं, लोगों का विश्वास भी उनसे उठता जा रहा है| लेकिन कुछ लोग Dr. Asif Iqbal जैसे भी हैं, जो लोगों के लिए जीते हैं| वह कश्मीर में एक Ophthalmologist हैं| जहाँ हज़ारों graduates और professionals, government sector में एक secure job पाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इस डॉक्टर के पास डॉक्टर की डिग्री और गवर्नमेंट की नौकरी दोनों ही हैं| लेकिन जब उन्हें इसमें भी संतुष्टि नहीं मिली तो उन्होनें अपनी नौकरी छोड़ दी|

Dr. Asif Iqbal
Source : kenfolios.com

Dr. Asif Iqbal कश्मीर के राजौरी के Dodasanbal गाँव से हैं| उन्होनें कड़ी मेहनत कर ophthalmology में मेडिकल डिग्री हासिल की और Rajauri district Govt. hospital में डॉक्टर बन गये| Dr.Asif गवर्नमेंट डॉक्टर होते हुए भी ग़रीब मरीजों की अच्छी देखभाल और इलाज करते थे| लेकिन एक गवर्नमेंट सर्वेंट होते हुए उनके रास्ते में बहुत सी बाधाएँ थीं, जबकि वह अपनी ज़िंदगी में flexibility ढूंड रहे थे|
वह कहते हैं कि उन्हें उस वक़्त बहुत अच्छा लगता है जब उनके काम के लिए लोग उन्हें दुआएँ देते हैं| उनकी दुआएँ किसी फीस से बढ़कर है और जब तक वह ज़िंदा हैं ग़रीबों के लिए काम करते रहेंगे| उनके यह शब्द ही उनकी आत्मा की शुद्धता और लोगों की मदद के लिए काफ़ी हैं|

Dr. Asif Iqbal
Source : The New York Times

इसलिए उन्होनें अपनी secure और highly-paid job छोड़ दी और ग़रीबों की सेवा करने के लिए Dr. Asif Eye Care Center Rajouri नाम से खुद का clinic खोल लिया| मिली हुई जानकारी के अनुसार उन्होनें 100 से ज़्यादा catract eye surgeries की हैं और ग़रीबों को मुफ़्त lenses, spectacles और medicines भी बाँटे हैं| वह अन्य डॉक्टरों के साथ मिल कर कश्मीर के अलग-अलग गाँव में medical camp भी लगाते हैं|

Dr. Asif Iqbal
Source : u4uvoice.com

Dr. Asif को ophthalmology में उनके इस योगदान के लिए उन्हें National award भी मिल चुका है| इस अवॉर्ड का नाम Hero’s award है जो कि Ophthalmology में योगदान के लिए Unnat Bharat Foundation द्वारा Constitution Club New Delhi Rafi Marg में उन्हें दिया गया|
Dr. Asif का यह जुनून उन्हें उँचाइयों तक ज़रूर ले जाएगा|

Facebook Comments
(Visited 795 times, 1 visits today)

Geeta Rana

I am a Content Writer by Hobby, A Blogger by profession, as well as Owner of Nekinindia.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook

SuperWebTricks Loading...
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: