प्रतिमा देवी हैं ‘The Dog Lady Of New Delhi’
प्रतिमा देवी को उनके गाँव में ‘The Dog Lady Of New Delhi’ के नाम से बहुत ही अच्छे कारणों के लिए जाना जाता है| वह कुत्तों को बहुत प्यार करतीं हैं, और हर दिन वक़्त निकालकर 400 से अधिक सड़क के कुत्तों को खाना खिलाती और उनकी देखभाल करतीं हैं| यह 65 साल की महिला प्यार और दया का एक शानदार उधारण हैं, जो आजकल बहुत कम देखने को मिलता है|
उन 400 से ज़्यादा कुत्तों में से 120 कुत्ते देवी के घर के पास ही एक खाली घर में रहते हैं| उनके अनुसार, ये उनका धर्म है और वह अच्छे कर्म कर रही हैं| उन्हे समझ नहीं आता कि लोग उनसे शिकायतें करते हैं उनके इस काम के लिए, जबकि उनलोगों को देवी को प्रोत्साहित करना चाहिए|
देवी जानती हैं की इतने कुत्तों की देखभाल करना, एक बहुत महँगा प्रयास है किसी भी व्यक्ति के लिए| वह भारत के बहुत ही ग़रीब हिस्से में रहती हैं और पैसा कमाने के लिए मज़बूरी में कचरा उठाती हैं| वह केवल 150 रुपये प्रतिदिन कमाती हैं| इसके बावज़ूद वह ज़्यादा से ज़्यादा मेहनत करती हैं क्यूंकी वह जानती हैं की कुत्ते सिर्फ़ खाने के लिए उन पर निर्भर नहीं है बल्कि वह उनकी सेहत का ध्यान रखने के लिए उन्हें पशु-चिकित्सक के पास भी ले जाती हैं| वह उन्हें कभी खोना नहीं चाहती हैं, क्यूंकी वह उनसे बहुत प्यार करती हैं|
” पहले यहाँ कुछ नहीं था| पहले, मेरी चाय की एक दुकान थी, में यहा चाय बनाती थी,” देवी कहती हैं| मेरे पास सिर्फ़ एक या दो कुत्ते हुआ करते थे, फिर उनके और बच्चे होने लगे|
फिर एक रोज़ बहुत साल पहले, देवी की चाय की दुकान एक तूफ़ान में टूट गई| उसके पास कुत्तों को देने के लिए ना ही ख़ाना था ना कोई छत| वह बताती है कि दुकान के टूटने के बाद चार दिन तक उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं था| फिर भी उन्होने अपने सच्चे दोस्तों की सेहत और हाल-चाल का पूरा ध्यान रखा|
देवी एक अद्भुत इंसान है, और उनका धन्यवाद कि इतनी सिद्दत से वह इन बेज़ुबानों का ध्यान रख रही हैं| प्रतिमा देवी जैसे लोग ही हमारा विश्वास मानवता पर आज भी बनाए हुए हैं|